'सत्ता में आते ही पूरे किए वादे', हरभजन सिंह ने कहा करोड़ों के नुकसान से 564 करोड़ रुपए के फायदे में आई PSPCL
भगवंत मान की पंजाब सरकार लगातर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पंजाब सरकार की अच्छी योजनाओं के बदौलत घाटे में चल रही पंजाब बिजली बोर्ड आज प्रॉफिट में है।
पंजाब के पॉवर और पीडब्लूडी मिनिस्टर, हरभजन सिंह ई.टी.ओ का कहना है कि पंजाब बिजली बोर्ड 1880 करोड़ रुपए के घाटे में चल रही थी। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) 564 करोड़ रुपए के फायदे में आ गई है। आम आदमी पार्टी ने सरकार में आने के 3 महीने के अंदर पंजाब में 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने की गारंटी की शुरुआत की थी। सरकार का कहना है कि अभी पंजाब में बिजली महंगी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा,"पंजाब सरकार ने बिजली बोर्ड को नुकसान से फायदे में ला कर खड़ा कर दिया है। बिजली क्षेत्र में कई तरह के सुधार किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बिना रुकावट के अच्छी सेवाएं मिल सकें।"
पंजाब के पॉवर मिनिस्टर का कहना है,"पंजाब सरकार ने 2022 के चुनाव में सत्ता पाने के 3 महीने के भीतर ही अपने वादे पूरे करने शुरू कर दिए थे। वादे के अनुसार पंजाब सरकार सत्ता में आने के 3 महीने बाद से मुफ्त बिजली दे रही है।"
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि विधानसभा से मेडिकल शिक्षा और आर.डी.एफ फंड के लिए प्रस्ताव पास कर के गवर्नर को भेजा गया है ताकि केंद्र सरकार इस फंड को जल्दी भेजे। पर केंद्र की ओर से फंड देने में देर करने की वजह से पंजाब की तरक्की और विकास में रुकावट आ रही है। उन्होंने कहा," केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेद भाव करके पंजाब की तरक्की और विकास को रोकने की कोशिश कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications