पंजाब पुलिस ने तेज किया नशा मुक्त अभियान, बरामद की 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपये ड्रग मनी
पंजाब पुलिस बड़े पैमाने पर राज्य स्तरीय CASO अभियान चला रही है। जिसके तहत पंजाब पुलिस ने अब तक राज्य भर में कुल 20 एफआईआर दर्ज कीं। इसके अलावा पुलिस ने 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है।

बता दें पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभालते ही राज्य को नशा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने सोमवार को राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में नशीली दवाओं के हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राज्य स्तरीय घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया।।
यह ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर आरंभ किया गया। नशा मुक्त राज्य बनाने का ये अभियान पंजाब भर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस मुख्यालय से विशेष डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से ऑपरेशन की निगरानी के लिए प्रत्येक पुलिस जिले में तैनात किया गया था।
सीपीज/एसएसपीज को ये निर्देश दिया गया था कि वो अपने संबंधित जिलों या कुछ क्षेत्रों में ड्रग हॉटस्पॉट्स-ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की बिक्री के प्वाइंट की पहचान करके सावधानीपूर्वक इस ऑपरेशन की योजना बनाएं, जो ड्रग तस्करों के लिए आश्रय/सुरक्षित आश्रय बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications