सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का साथी चढ़ा पंजाब पुलिस के हत्थे
मलोट। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के लिए दिन-रात धर-पकड़ में जुटी है। सिद्धू की हत्या कराने में कनाड़ा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार की मुख्य भूमिका थी, इसलिए पुलिस बरार के संपर्क में रहे अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने अब बरार के साथी रमनदीप सिंह उर्फ रमना और एक अन्य आरोपी निखिल चावला को दबोच लिया है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि, गिरफ्तार किए गए बदमाश कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों आरोपी इरादा कत्ल मामले में शामिल थे। इन पर असलाह एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी रमनदीप किलियांवाली और निखिल चावला वासी डबवाली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। निखिल चावला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में फरीदकोट जेल से मानसा पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन वारंट पर लाए गए मोनू डागर, पवन व नसीब खां को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा लाॅरेंस बिश्नोई व अन्य गैंगस्टरों से मिली जानकारियों के बाद मानसा पुलिस द्वारा सुखजीत सिंह वासी जीवन सिंह वाला को फरीदकोट से प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया था, जिसका 26 जून तक पुलिस रिमांड लिया गया है। बताया जा रहा है कि, उक्त मामले में नामजद लॉरेंस बिश्नोई को मंगलवार रात को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ से लाकर मानसा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 5 दिवसीय पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications