Punjab पुलिस ने उत्‍तर भारत के बड़े हथियार तस्‍करी रैकेट का किया भंडाफोड़, लॉरेंस गिरोह से भी मिले हैं लिंक

पंजाब पुलिस ने उत्‍तर भारत में हथियारों की तस्‍करी के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये हथियार तस्‍कर हरियाणा और पंजाब में हथियारों की तस्‍करी करते थे। इतना ही नहीं पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार बंबीहा और लॉरेंस बिश्ननोई गैंग से जुड़े हैं। इस गैंग के 4 प्रमुख गैंगस्‍टर्स की पहचान की और उनके पांच साथियों को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।

Punjab police

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा एसएएस नगर पुलिस की सीआईए यूनिट ने उत्तर भारत के सबसे बड़े हथियार तस्करी रैकेट में से एक का भंडाफोड़ किया।

हथियार तस्कर पंजाब और हरियाणा में हथियारों की आपूर्ति करते थे। बंबीहा और लॉरेंस गिरोह के 4 प्रमुख गैंगस्टरों की पहचान की और 5 सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 24 अवैध हथियार और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए।

वहीं बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद बीएसएफ जवान सतर्क हो गए। दरअसल, अमृतसर के मोड गांव में संदिग्ध गतिविधि को बीएसएफ जवानों ने देखते हुए जांच की जिसमें 2 प्लास्टिक की बोतलों और एक मोटरसाइकिल में छिपाई गई लगभग 885 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि उत्‍तर भारत में हथियार सप्‍लाई करने वाले इस गिरोह का हेड उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले का विक्रांत है जिसे विक्‍की ठाकुर के नाम से भी जाना जाता है। वो बड़े गिरोहों को बड़ी मात्रा में हथियार सप्‍लाई करता था।

पंजाब पुलिस ने ये भी कहा कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भगवंतमान के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए जुटे हुए हैं। ऐसे गिराेहों का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारियां कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+