हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर ड्यूटी के वक्त ASI की स्टेनगन से चलीं 5 गोलियां, खत्म हुई जिंदगी
फतेहाबाद। पंजाब से लगते हरियाणा बॉर्डर स्थित जाखल कड़ैल चौक पर एक एएसआई की उसी की स्टेनगन से गोलियां चलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई कृष्ण सिंह के तौर पर हुई, जो पंजाब पुलिस में कार्यरत थे। बुधवार को उनकी लाश फतेहाबाद के जाखल में हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगने वाली कंडेल चौकी पर पड़ी मिली। इस घटना का कारण आत्महत्या है या गलती से गोलियां फायर हुईं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से उनके शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। उनकी मौत उनकी स्टेनगन से चली गोलियां से ही हुई। जिससे पांच गोलियां चली थीं। वह पंजाब सीमा पर जिला संगरूर के गाँव कड़ैल के पास कोरोना महामारी की ड्यूटी पर तैनात थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। जहां से डीएसपी मूनक बूटा सिंह ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि, मौत कैसे हुई। लाश के पास ही सरकारी असलाह बरामद हुआ था। अब पोस्टमार्टम के उपरांत जो भी रिपोर्ट आएगी उस के आघार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।'

बताया जा रहा है कि जब कृष्ण सिंह अपनी ड्यूटी पर सुबह 8 बजे आए थे तो अपनी स्टेनगन साथ लेकर बाथरूम करने निकले थे। उसी दौरान यह घटना घटी। कुछ लोग कह रह हैं कि, स्टेनगन से खुद गोलियां चल गईं। जिनमें से एक गोली कृष्ण का गला चीरते हुए सिर के आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications