15 जनवरी तक पंजाब में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, तुंरत प्रभाव से स्कूल व कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब प्रदेश में 15 जनवरी तक रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। हालांकि इसमें कुछ अपवाद भी दिये गए हैं। साथ ही स्कूल, कॉलेज और बाकी सभी शैक्षणिक संस्थान को तुंरत प्रभाव से बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा में 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जाएंगे।

punjab night curfew and scholl college closed due to increasing of corona case

साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें काम कर रहे कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा। हालांकि जिम को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी। सभी गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही रात 10.00 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

हालांकि, उद्योग, कार्यालयों आदि (सरकारी और निजी दोनों) में कई पारियों के संचालन सहित आवश्यक गतिविधियां, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर व्यक्तियों और सामानों की आवाजाही और बसों, ट्रेनों और ट्रेनों से उतरने के बाद कार्गो की अनलोडिंग और व्यक्तियों को उनके गंतव्य तक ले जाने पर प्रतिबंध नहीं होगा। बता दें कि 10 दिन में पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या में 1394 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। 25 दिसंबर को केवल 347 केस थे।

वहीं अमृतसर के डिप्टी कमीश्नर ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर रोक रहेगी। रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 'नो मास्क, नो सर्विस' के सिद्धांत का पालन किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करना है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमृतसर में बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा, एसी बसें 50% क्षमता पर संचालित होंगी, बशर्ते कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण हो। स्विमिंग पूल और जिम बंद रहेंगे। सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने के लिए केवल पूरी तरह से टीकाकृत कर्मचारी ही योग्य होंगे।

पंजाब में सोमवार को बढ़कर 1741 हो गए हैं। इसके अलावा संक्रमण दर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अब तक 1 करोड़ 68 लाख 66 हजार 118 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है, जिनमें अब तक 6 लाख 5 हजार 922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 16 हजार 651 लोगों की राज्य में कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।

सोमवार को पंजाब 419 संक्रमित मिले और लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं पठानकोट में 58, लुधियाना में 57, मोहाली में 30, जालंधर में 24, अमृतसर में 20, बठिंडा में 16, होशियारपुर में 13, कपूरथला में 12, गुरदासपुर में 10, फतेहगढ़ साहिब में 9, फिरोजपुर में 4, तरनतारन में 3, मुक्तसर में 2, तीन जिलों में 5-5 और तीन जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं। बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना वायरस की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए एक अहम मीटिंग बुलाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+