Punjab News: तिरपाल खरीद मामले की होगी जांच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए आदेश

Chandigarh: पंजाब का बहुचर्चित अनाज प्रबंधन के लिए 107 करोड़ की तिरपाल खरीद मामला विवादों में आ गया है। तिरपाल को महंगे कीमत पर खरीदे जाने की बात सामने आने पर इसके टेंडर रोक दिए गए हैं। यह प्रकरण सीएम भगवंत मान के पास पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने अनाज प्रबंधन के लिए करोड़ों रुपए के तिरपाल खरीदने की प्रक्रिया पर रोक लगाकर जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

bhagwant mann

कई माह से खरीद एजेंसियों द्वारा तिरपाल खरीद के टेंडरों को लेकर भीतर ही भीतर हंगामा हो रहा है, जिसकी वजह से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कई डायरेक्टर भी बदले जा चुके हैं। सीएम मान ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह को इस मामले में जिम्मेदारी सौंपी है।

संबंधित विभाग के डायरेक्टर पुनीत गोयल ने पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, पनसप और मार्कफेड को सर्कुलर जारी कर तिरपालों की खरीद के लिए जारी किए गए टेंडरों पर कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा है। पंजाब सरकार ने दिसंबर 2022 में पत्र जारी कर कहा कि नई तिरपाल खरीदने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तिरपाल की खरीद के लिए जो टेंडर जारी किए थे, उनमें तिरपाल का मूल्य उत्पाद की बाजार कीमत से करीब दोगुनी थी। पंजाब सरकार की ओर से 107 करोड़ रुपए के तिरपाल खरीदे जाने की योजना थी।

यह भी पढ़ें पंजाब सरकार मवेशियों को मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए चलाएगी टीकाकरण अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+