Punjab News: किसी गरीब परिवार का चूल्हा नहीं बुझने दूंगा, फिरोजपुर में बोले सीएम भगवंत मान

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान अबोहर में उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मुझे 13 शक्तियां यानी 13 सीटें जिताकर भेजें, इसके बाद मैं संसद में गूंजते हुए पंजाब राज्य का एक भी रुपया केंद्र को नहीं रोकने दूंगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब भर में किसानों को पूरा नहरी पानी दिया जा रहा है और इन चुनावों में आप मेरे सभी प्रत्याश्यिों को भारी वोटों से जिता दें उसके 4-5 महीने बाद ही देखना कि किसी भी क्षेत्र में नहरी पानी की कमी नहीं आएगी।

punjab news jpg

सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुखबीर बादल ने फिरोजपुर की बीते 5 सालों में कभी सुध नहीं ली। उसने कभी पंजाब के मुद्दे संसद में नहीं उठाएं, इसलिए अब फिरोजपुर हल्के की जनता ने आप के प्रत्याशी काका बराड़ को जिताने का पूरा मन बना लिया है। अबोहर के सीडफार्म के मसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह किसी गरीब परिवार का चूल्हा नहीं बुझने देंगे।

मान ने कहा कि सीडफॉर्म के मसले को चुनावों के बाद हल करने करने की पूरी कोशिश की जाएगी । इस मौके पर अबोहर हलका इंचार्ज अरूण नारंग और कर्ण गिल्होत्रा, अतुल नागपाल समेत आप के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान का कटाक्ष, इस बार शून्य पर ही सिमट जाएगी BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+