पंजाब के सीएम भगवंत मान का कटाक्ष, इस बार शून्य पर ही सिमट जाएगी BJP
Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में चुनावी दौरे कर रहे हैं। अमृतसर में सोमवार को उन्होंने चुनाव प्रचार के बीच सीएम भगवंत मान के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी पर पंजाबियों को डराने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही लोकतंत्र को खतरे में बताया है। इस दौरान मान अमित शाह के दौरे को लेकर भी भाजपा को घेरते नजर आए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि ये लोग कहते हैं पंजाब की सरकार तोड़ेंगे। तो मैं बता दूं कि भारतीय जनता पार्टी इस बार शून्य पर ही सिमट जाएगी। आप पार्टी यहां बेहतर मार्जिन के साथ जीती है।उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे कैसे कोई आकर सरकार तोड़ देगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी विपक्षी दलों को जेल में भेजकर बोलती है हमारे साथ चुनाव लड़ो। यह लोग मेरे ऊपर सवाल उठा रहे हैं कि मैं अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने क्यों गया? यह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, मैं क्यों नहीं मिलने जाऊंगा। भगवंत मान ने आरोप लगाए कि भारतीय जनता ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का राजनीतिक करियर समाप्त कर दिया।
यह भी पढ़ें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, आरएसएस से पूछे तीखे सवाल












Click it and Unblock the Notifications