Punjab News: पराली न जलाने वाले किसानों का पंजाब विधानसभा में होगा सम्मान,लिस्ट हुई तैयार

Punjab: पंजाब के किसानों को धान की पराली और फसलों के अवशेष को खेतों में न जलाने के लिए प्रेरित करने के मकसद के साथ ऐसे किसानों का पंजाब विधान सभा में सम्मान किया जायेगा। बड़े लोक हितों और वातावरण के सही संरक्षण के मद्देनजर इस बुरी प्रथा से किनारा किया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ऐसे बुद्धिमान किसानों की तरह से पराली को आग लगाने से उत्पन्न होने वाली हवा और अन्य प्रदूषण को रोकने के लिए इस अमूल्य योगदान के लिए भरपूर सराहना करती है।

parali punjab news
कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने सभी जिलों में इन किसानों का सम्मान करने का निर्णय किया है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के लिए कहा जिससे उनका खास मान और सम्मान किया जा सके।

संधवां ने बताया कि पराली को आग न लगाने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए कृषि और शेष सम्बन्धित विभागों के सहयोग से प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम करवाए जाएंगे और इसके साथ ही विधानसभा में भी उनका सम्मान किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल भी पंजाब विधान सभा में बड़ी संख्या में किसानों का सम्मान किया गया था। संधवां ने कहा कि जो किसान फसलों के अवशेष को आग नहीं लगाते। वह वातावरण को अलग- अलग प्रकार के प्रदूषण से सेहत को खतरनाक बीमारियों से बचाने और धरती की उपजाऊ शक्ति कायम रखने में रचनात्मक योगदान डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें विधवा महिलाओं का सहारा बनी पंजाब सरकार की यह स्कीम, हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+