Punjab News: अंबेडकर की तस्वीर लेकर CM भगवंत मान ने मांगे वोट, कहा- संविधान आज खतरे में है, इसे बचाइए

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बेहद आक्रामक नजर आये। उन्होंने होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में रखकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट मांगे।

सीएम भगवंत मान ने जनता से कहा कि बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का लिखा गया संविधान आज खतरे में है, इसे बचाने की जरूरत है। आइए मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए क्रांति पसंद उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाएं।

punjab news

गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी होशियारपुर लोकसभा से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के समर्थन में आयोजित रोड में शो में संविधान बचाने के लिए जनता से अपील की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने सोचा था कि वह केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन वह नहीं जानते कि इस पार्टी के लोग अलग तरह से बने हैं। टांडा रोड शो के दौरान उन्होंने अम्बेडकर की फोटो को हाथ में लेकर कहा कि बाबा साहब ने देश का संविधान लिखा, इस साल बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए मतदान हो रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि मैं अत्याधुनिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करके दलितों और वंचितों की मजबूरी को उनकी 'इच्छाओं' में बदलना चाहता हूं, ताकि उनके सपने साकार हो सकें। भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखा गया संविधान आज खतरे में है, इसे बचाने की जरूरत है, आइए मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए क्रांति पसंद उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाएं।

यह भी पढ़ें Punjab News: जालंधर में CM भगवंत मान ने किया विशाल रोड शो, कहा- आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+