पंजाबः बेटे ने 9वीं की छात्रा का नग्न वीडियो किया रिकॉर्ड और पिता ने देखते ही Whatsapp ग्रुप में कर दिया शेयर

नवांशहर। पंजाब के नवांशहर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉलिंग कर नौवीं कक्षा की छात्रा का नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद छात्र के पिता ने बेटे के मोबाइल में वीडियो देखी और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। वीडियो शेयर होते ही हंगामा मच गया।

दोनों परिवारों के बीच थे अच्छे संबंध

दोनों परिवारों के बीच थे अच्छे संबंध

पुलिस ने आरोपी बेटे और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र को अदालत ने होशियारपुर स्थित बाल सुधार गृह और आरोपित पिता को न्यायिक हिरासत में बेज दिया है। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। आरोपित छात्र के परिवार से उनका अच्छा संबंध था और दोनों परिवार एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते थे।

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर वीडियो किया रिकॉर्ड

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर वीडियो किया रिकॉर्ड

आरोपित छात्र की उम्र 16 साल है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। पीड़िता की मां ने बताया कि छात्र उसकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। छात्र ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसी दौरान उसने बेटी को व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉलिंग की और उसे उकसाकर उसका नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो आरोपित ने अपने मोबाइल फोन में सेव कर लिया।

पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद आरोपित छात्र के पिता ने यह वीडियो देखा और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों को इस मामले की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। दोनों के पास अपना-अपना फोन था। वहीं थाने के एसएचओ सुभाष बांठ का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+