पंजाब: गणतंत्र दिवस पर 20000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, CM मान ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने के दिए निर्देश
Punjab News: पंजाब में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शांतिपूर्ण समारोह और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। भगवंत मान सरकार ने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के समापन तक फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इस दौरान सभी पुलिस कर्मी आयोजन स्थलों पर अचूक कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पटियाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला नोडल अधिकारी नियुक्त
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव व्यक्तिगत रूप से गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने विशेष नियुक्तियां भी की हैं। सभी आयोजन स्थलों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुरक्षा के लिए किए गए अचूक उपाय
उन्होंने कहा कि अचूक इंतजाम किए गए हैं और विशेष डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और डीआईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अपने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के लिए विभिन्न जिलों में कैंप करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'बेटी हंसती है तो भगवान भी...', राष्ट्रीय बालिका दिवस पर CM भगवंत मान ने सभी बालिकाओं को दीं शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications