पंजाब: 'बेटी हंसती है तो भगवान भी...', राष्ट्रीय बालिका दिवस पर CM भगवंत मान ने सभी बालिकाओं को दीं शुभकामनाएं
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटी और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) से ट्वीट कर कहा कि बेटी हंसदी हैं तो भगवान भी हंसते हैं। बेटी के बिना दुनिया कभी नहीं रहेगी।
सीएम मान ने कहा कि आइए हम सब एक रचनात्मक समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हों। जिसमें हमारी लड़कियां अपने सपनों की लंबी उड़ान भर सकें। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मैं देश-विदेश में रहने वाली सभी बालिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध
लड़कियों को सशक्त बनाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर लड़की आगे बढ़ सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के मन में...', सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर CM मान ने उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications