पंजाबः मौका देखते ही दिव्यांग प्रेमिका से मिलने घर पहुंच जाता था प्रेमी फिर एक दिन चचेरे भाई ने देखा और...
मोगा। पंजाब के मोगा जिले के माछीके गांव में पोलियो ग्रस्त युवती से अवैध संबंधों के कारण एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान सुखपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती के परिजनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
युवती के अवैध संबंध का चचेरे भाई करते थे विरोध
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ जसवंत सिंह ने कहा कि सुखपाल सिंह के गांव की 22 साल की लड़की से अवैध संबंध थे। इस बात का युवती के चचेरे भाई विरोध करते थे। लेकिन सुखपाल मौका मिलते ही युवती से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। इसी बात को लेकर कुछ महीनों पहले युवक का युवती के चचेरे भाई से झगड़ा हो गया था। एसएचओ ने बताया कि बीते बुधवार की सायं 7 बजे सुखपाल गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने जिम में कसरत करने के लिए गया था।
8 बहनों का इकलौता भाई था मृतक
इस बात की जानकारी जैसे ही युवती के चचेरे भाई हरभजन सिंह बिटू, सतनाम सिंह को पता चला तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और लोह की रॉड से सिर पर प्रहार कर सुखपाल की हत्या कर दी। वहीं मृतक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि सुखपाल 8 बहनों का एकलौता भाई था। कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू के चलते काफी समय तक बेटे के घर न आने पर वह उसे फोन करते रहे, जो बंद आ रहा था।
दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार
कर्फ्यू होने के चलते सुखपाल को तलाशने के लिए नहीं निकल पाए। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लड़के स्कूल के ग्राउंड में खेलने के लिए गए थे। साइकिल खड़ी देखी तो जिम के अंदर झांक कर देखा तो उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद लोगों ने गांव की पंचायत को सूचित औप पुलिस को सूचित किया। एसएसपी हरमनबीर सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हरभजन सिंह बिटू व सतनाम सिंह के अलावा कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है।
झारखंडः 10 साल की बच्ची का अपहरण कर नक्सली दो साल तक करते रहे उसका रेप