Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: अमृतपाल ने जेल से द‍िखाया दम, कांग्रेस-AAP को करारी श‍िकस्‍त

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी के होश उड़ा द‍िए हैं। पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने अपने खाते में झटक ल‍िया है। असम की जेल में बैठे-बैठे अमृतपाल का चुनावी खेल रंग ला गया। अमृतपाल निर्दलीय चुनावी रण में उतरे और कांग्रेस-आप दल के छक्‍के छुरा द‍िए।

खास बात यह है क‍ि पंजाब सरकार की नाक में दम करने वाले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। जेल में रहते हुए अमृतपाल ने काफी अच्‍छा प्रदर्शन क‍िया। चुनाव आयोग के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के खाते में 404430 वोट आए हैं, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा स‍िर्फ 207310 मत घसीट सके हैं। करीब 197120 वोटों के अंतर से अमृतपाल ने श‍िकस्‍त दी।

Khadoor Sahib Chunav

करारी शि‍कस्‍त

  • निर्दलीय अमृतपाल सिंह- 404430 (+ 197120)
  • कांग्रेस से कुलबीर सिंह जीरा- 207310 ( -197120)
  • आम आदमी पार्टी से लालजीत सिंह भुल्लर- 194836 (-209594)

NSA लगाया गया था अमृतपाल के लि‍ए
पंजाब सरकार की नींद उड़ाने वाले अमृतपाल के खिलाफ रासुका (एनएसए) लगाया गया था। अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि, 9 अप्रैल 2023 में पंजाब के मोगा से अमृतपाल की गिरफ्तार हुई थी। 18 मार्च से फरार चल रहा था। 11 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर द‍िया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+