निर्ममताः पंजाब में महिला ने पड़ोसी के बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर मार डाला
कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के थाना कोतवाली के तहत आते गांव खुखरैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर मार डाला। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। आरोपित महिला की पहचान राज के रूप में हुई है। वहीं मृतक बच्चे की पहचान अदीराज सिंह के रूप में हुई है।

सामने के घर में खेलते-खेलते चले गए बच्चे
मृतक बच्चे की मां सुनीता रानी के बयान पर आरोपित महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरीद सराय गांव की सुनीत रानी भाई गगनदीप की शादी के लिए एक हफ्ते पहले दोनों बेटों को लेकर खुखरैन गांव आई हुई थी। 21 दिसंबर को घर पर शादी थी। मंगलवार दोपहर को अधीराज अपने बड़े भाई और पड़ोस में रह रही बच्ची के साथ खेल रहा था। बच्चे खेलते-खेलते सामने वाले घर में चले गए और कुछ देर बाद दोनों बच्चे वापस आ गए लेकिन अधीराज नहीं आया।

तीसरी बार की तलाशी में मिली बच्चे की लाश
शाम को परिजनों ने बच्चे की तलाश करना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता चला कि तीनों बच्चे सामने वाले घर में गए थे। वारदात के वक्त केवल महिला मौजूद थी। पुलिस ने दो बार उस घर की तलाशी ली। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। तलाशी के दौरान आरोपित महिला बार-बार वॉशिंग मशीन पर कोहनी रखकर खड़ी हो जाती थी। हालांकि जब तीसरी बार तलाशी ली गई तो महिला को वॉशिंग मशीन से हटाकर चेक किया तो उसमें बच्चे की लाश मिली।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
महिला ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर ऊपर से कपड़ा डाल कर ढक्कन बंद कर दिया था। वहीं मृतक के नाना ने बताया कि आरोपित महिला राज कौर का उनके घर पर रोज का आवाजाही था और शादी के कार्यक्रमों में भी वो शामिल हो रही थी। इस परिवार के साथ कभी किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वहीं मृतक के बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications