पंजाब: कपूरथला गुरुद्वारे में निहंग सिखों और पुलिस के बीच झड़प, गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत, 5 घायल

Punjab Kapurthala Nihang Sikh fire: पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारा अकाल बूंगा में निहंग सिखों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी कांस्टेबल की मौत हो गई है और पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद कपूरथला का माहौल तनाव में है।

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा के संचालन और स्वामित्व को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है। यह घटना तब हुई जब गुरुद्वारा के स्वामित्व को लेकर दो निहंग समूहों के बीच चल रहे विवाद के बीच पुलिस कथित तौर पर परिसर को खाली कराने के लिए गुरुद्वारे में पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और निहंग समूहों के बीच झड़प हुई और गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

Punjab Kapurthala Nihang Sikh fire

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कपूरथला के एसपी तेजबीर सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस कुछ निहंग सिखों को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब ये झड़प हुई। लेकिन जब कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे, तभी निहंगों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

Recommended Video

    कपूरथला गुरुद्वारे में निहंग सिखों और पुलिस के बीच झड़प, गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत, 5 घायल

    गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा के संचालन को लेकर को मामला तूल पकड़ता जा रहा है। असल में निहंग सिखों का एक गुट गुरुद्वारे का संचालन करता है। वहीं दूसरे गुट के करीब 30 से ज्यादा निहंग सिखों ने इसपर कब्जा कर लिया है। पुलिस संचालन करने वाले गुटी की शिकायत पर गुरुद्वारे पहुंची थी। इसी दौरान निहंग सिखों ने उन पर हमला कर दिया।

    निहंग सिख, सिख धर्म के भीतर एक विशिष्ट और परंपरावादी लोग होते हैं, जो अपनी अनूठी पोशाक और पारंपरिक सिख मार्शल प्रथाओं के पालन के लिए जाने जाते हैं। इस सिख संप्रदाय के सदस्य समाज के हाशिए पर रहते हैं।

    निहंग सिख, 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह, जो पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका (तलवारबाजी के आधुनिक खेल के समान) में विशेषज्ञता रखते हैं, के प्रति निष्ठा के कारण मध्ययुगीन योद्धाओं की तरह कपड़े पहनते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+