निवेशकों की पहली पसंद बन रहा पंजाब, 1750 करोड़ रुपये का प्लांट लगाएगा वर्धमान स्टील ग्रुप

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड ग्रुप पंजाब में 1750 करोड़ रुपये निवेश कर नया प्लांट लगाने जा रहा है। मुख्यमंत्री मान ने इस संदर्भ में शुक्रवार को इन्वेस्ट पंजाब, वर्धमान स्टील ग्रुप के मैनेजमेंट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस प्लांट के लगने से प्रदेश के 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 1750 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस रूट के जरिये विशेष अलॉय स्टील के निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड यूनिट स्थापित की जाएगी। सीएम मान ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वीएसएसएल) को इसके लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। पंजाब सिविल सचिवालय में वीएसएसएल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सचित जैन के साथ बैठक के दौरान सीएम मान ने बताया कि अब तक प्रदेश में 86 हजार करोड़ रुपये का कंपनी निवेश कर काम शुरू कर चुकी है। बैठक में उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद भी मौजूद रहे।

Bhagwant Mann

सीएम मान एक्स पर किया पोस्ट

सीएम भगवंत मान ने बैठक को लेकर एक्स पर लिखा- वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड द्वारा जापान की Aichi स्टील कॉर्पोरेशन के सहयोग से पंजाब में 1750 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड यूनिट स्थापित किया जा रहा है। जिससे कंपनी ग्रीन स्टील का उत्पादन करेगी। पंजाब में इस निवेश से जहां 1500 से अधिक नौजवानों को रोज़गार मिलेगा, वहीं राज्य की आर्थिक तरक्की को भी और गति मिलेगी। हमने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड को सरकार की तरफ से हर पहलू से सहयोग दिए जाने का भरोसा दिया।

भगवंत मान ने कहा कि वीएसएसएल एक प्रतिष्ठित कंपनी है और इस प्रतिष्ठित की ओर से राज्य में किया गया बड़ा निवेश अन्य कंपनियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पंजाब सरकार राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+