पंजाब: 6000 करोड़ की ड्रग्स रैकेट मामले की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट ने मांगी, 18 को आएगा फैसला

चंडीगढ़। पंजाब में हजारों करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट मामले में 3 साल से सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट की ओर से मंगवाई गई है। इस सीलबंद रिपोर्ट को खोले जाने पर हाईकोर्ट अगले महीन की 18 तारीख को फैसला लेगा। बताया जा रहा है कि, जस्टिस एजी मसीह व जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्युडीशियल को सीलबंद रिपोर्ट चैंबर में पेश किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Punjab High Court seeks sealed report of drug racket case worth 6000-crores, decision will come on 18 Nov

ड्रग रैकेट मामला, सीलबंद रिपोर्ट मंगाई
हाईकोर्ट में इस मामले की एक सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल ने एसआईटी जांच रिपोर्ट और चट्टोपाध्याय की अलग से दी रिपोर्ट को खोलने की मांग की थी। कहा गया कि, उक्त रिपोर्ट को खोला जाए, ताकि मामले में कार्रवाई हो सके। वहीं, जल्दी सुनवाई की मांग को लेकर अर्जी में वर्तमान के विधायक पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के बारे में एसटीएफ की टिप्पणी पर तत्कालीन गृह सचिव और पंजाब के पुलिस महानिदेशक की ओपिनियन 23 मई 2018 को हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में दी गई थी।

Punjab High Court seeks sealed report of drug racket case worth 6000-crores, decision will come on 18 Nov

कई नेताओं के नाम सार्वजनिक होने के आसार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अब इस ​मामले की सुनवाई अगले महीने करेगा। जहां एसटीएफ की रिपोर्ट के राज खुलने के आसार हैं। इस बारे में पंजाब की सरकार ने ही हाईकोर्ट में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जांच की सीलबंद रिपोर्ट जमा की थी। जिसे लेकर होने वाली सुनवाई में कई नेताओं के नाम सार्वजनिक होने के आसार हैं। इससे जुड़े लोगों का कहना है कि, पंजाब का 6 हजार करोड़ का भोला ड्रग रैकेट वाला मामला सियासी गलियारे में तहलका मचा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+