पंजाब को रोजाना चाहिए 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हमारी क्षमता सिर्फ 36 मीट्रिक टन की

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि, राज्य में आॅक्सीजन की भारी किल्लत है। उन्होंने आज कहा कि, कोरोना मरीजों की खातिर हमें प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ज़रूरत है। मगर, हमारी आॅक्सीजन उत्पादन करने की क्षमता 36 मीट्रिक टन की ही है।

Punjab corona news: Health Minister Balbir Singh Sidhu on oxygen supply covid 19 patients

पंजाब के मंत्री बोले कि, जरूरतें पूरी करने के लिए राज्य में 105 मीट्रिक टन आॅक्सीजन बाहर से आती है। उन्होंने कहा कि, अभी बाकी ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने झारखंड और छत्तीसगढ़ से संपर्क किया है।' दरअसल, मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां से यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को आॅक्सीजन से भरे टैंकर पहुंचाए गए हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और छत्तीसगढ़ में भी इसी पार्टी की सरकार है।

Punjab corona news: Health Minister Balbir Singh Sidhu on oxygen supply covid 19 patients

पंजाब ने कोरोना वैक्सीन के डोज भी मांगे
आॅक्सीजन सप्लाई की दिक्कतें होने से पहले पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन के डोज भी मांगे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार महामारी से लड़ने के सभी प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+