भारत को गणतंत्र राष्ट्र बनाने में पंजाब की अहम भूमिका: सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि देश को गणतंत्र राष्ट्र बनाने में पंजाब की शानदार रही है। सीएम ने राष्ट्रीय पर्व के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्व रखता है। दरअसल, पंजाबियों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली।

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम ने देश की आजादी हासिल करने के में अनगिनत बलिदानों को याद किया। सीएम ने कहा कि भारत शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माई भागो, गदरी बाबे और अन्य महान शहीदों के बलिदान के बूते आजाद हुआ।

Punjab play an important India a republic

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें अगले चुनावों की चिंता नहीं है, बल्कि वह अगली पीढ़ी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, जिसके चलते कई अग्रणी पहल की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के कल्याण के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब बनाने के लिए यह समय की मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान युवाओं को नौकरियों और शिक्षा से वंचित रखा गया ताकि वे राजनीतिक नेताओं के पीछे भाग सकें। उन्होंने कहा कि इस संस्कृति को इसलिए त्यागा जा रहा है ताकि युवा राज्य की प्रगति और समृद्धि का अभिन्न अंग बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के कड़े प्रयासों से पंजाब का प्राचीन गौरव बहाल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+