शर्मनाकः प्रेमी ने कहा तो मां ने अपने 5 साल के बच्चे पर फेंक दिया तेजाब, काटनी पड़ी फिंगर रिंग

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के ठीकरीवाल गांव में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बच्चे के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे मासूम बुरी तरह से झुलस गया। पांच वर्षीय बच्चे की मौसी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी बहन की शादी डेरा बाबा नानक के कुलदीप सिंह से हुई थी, जिससे एक बेटा और दो बेटियां हुईं। इसके कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसकी बाहन का संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से हो गया।

प्रेमी के कहने पर बेटे पर फेंका तेजाब

प्रेमी के कहने पर बेटे पर फेंका तेजाब

दूसरे व्यक्ति से संबंध होने पर अपने दोनों बेटियों को छोड़कर वह अपने बच्चे को लेकर जालंधर चली गई, जहां अपने प्रेमी के कहने पर बेटे के साथ अत्याचार करने लगी और बीते दिनों उसके कहने पर ही पांच वर्षीय बेटे नूर पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान मासूम की एक हाथ की पांचों उंगलियां, टांग व सिर जल गया। घटना की सूचना किसी तरह उसके पास पहुंची तो वह खुद अपनी बहन के पास गई।

बच्चे को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बच्चे को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

वहां पता चला कि उसकी बहन कादियां के पास गांव ठीकरीवाल में एक किराए के मकान में रहती है। इसके बाद वह समाज सेवी संस्था खालसा एड फाउंडेशन के जगजीत सिंह को साथ लेकर अपनी बहन के पास गई और बच्चे को लेकर आई। बाद में उसने अनमोल कवातरा एनजीओ कादियां के संचालक लविश अरोड़ा के सहयोग से बच्चे को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

काटनी पड़ सकती हैं उंगलियां

काटनी पड़ सकती हैं उंगलियां

एनजीओ संचालक लविश अरोड़ा ने बताया कि जब उन्हें बच्चे की हालत के बारे में पता चला तो तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चें का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की उंगलियां बुरी तरह से तेजाब के कारण जल गई हैं। ऑपरेशन कर बच्चे की फिंगर रिग को काट दिया गया है, जबकि अन्य उंगलियां की जांच एक सप्ताह के बाद की जाएगी। यदि रिकवरी हुई तो उंगलियां बच जाएंगी, नहीं तो काटनी पड़ेगी। इस संबंध में कादियां पुलिस को सूचित कर दिया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+