पंजाब: सरकार ने कहा- कभी नहीं काटा गया शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन
खटकर कलां। पंजाब में एक दिन पहले यह खबरें आईं कि पंजाब सरकार ने बिजली बिल बकाया होने पर खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन कटवा दिया है। इसी के साथ खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक घर के पार्क का बिजली कनेक्शन काटे जाने की खबरें भी तेजी से चर्चा में आ गईं। मगर, अभी पंजाब सरकार ने इस तरह की खबरों का पूरी तरह खंडन किया है।

पंजाब सरकार ने अफवाहों का खंडन किया
पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आज शाम को बताया गया कि, खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक घर के बिजली कनेक्शन के संबंध में मीडिया रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है। शहीद भगत सिंह से जुड़ी खबरों पर जिला प्रशासन ने उनका खंडन किया और स्पष्ट किया कि कोई बिल लंबित नहीं है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया गया कि, राज्य के बिजली मंत्री ने स्पष्ट किया है कि खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया।'

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल, कहा- बिल हम भर देंगे
इससे पहले कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा जा रहा था कि, पंजाब में AAP सरकार ने भगत सिंह पार्क का बिजली कनेक्शन काट दिया है और वहां 1.80 लाख का बिजली बिल बकाया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरेन्द्र राजा वड़िंग ने आप नेताओं को फर्जी इंकलाबी नेता बताया था। उन्होंने कहा था कि, खटकड़ कलां में बनी पार्क में मुख्यमंत्री बुत लगाने की बात करते थे। बुत को क्या लगाना जो बिजली व अन्य खर्चे पेडिंग है जिसमें 1 लाख 60 हजार मुलाजिमों का वेतन और बिल नहीं दिया गया। इस कारण पार्क का बिजली कनेक्शन ही कट गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, कनेक्शन काटने की क्या जरूरत थी, बिल हम दे देंगे।'
'न बिल लंबित और न ही कनेक्शन काटा गया'
अंतत: आप सरकार ने स्पष्ट किया कि, न तो शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन काटा गया है और न ही बिजली का बिल लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications