सरकार ने हटा दीं अब पंजाब में सभी कोरोना पाबंदियां, 16 तारीख को शपथ लेंगे नए CM भगवंत

चंडीगढ़। कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म होने पर सरकार अब पाबंदियां हटा रही है। सरकार ने इसी क्रम में आज पंजाब राज्य में लगाए गए सभी कोरोना-प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है। पंजाब में कोरोना के मामले भी काबू हो चुके हैं। 16 मार्च को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही यहां नई सरकार का गठन हो जाएगा।

पंजाब सरकार का फैसला

पंजाब सरकार का फैसला

कोविड रेस्ट्रिक्शंस हटाने के आदेश पंजाब सरकार के मुख्य सचिव ने जारी किए हैं। वहीं, अब यहां भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को होने जा रहा है। वह और उनके मंत्री शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। जहां आम आदमी पार्टी समारोह की तैयारियों में जुटी है। गौरतलब हो कि, पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान ने जीत के बाद ही यह ऐलान कर दिया था कि, वे राजधानी चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव में उनके शहीदी स्मारक पर सीएम पद की शपथ लेंगे।

मान बोले- सब लोग समारोह में आएं

मान बोले- सब लोग समारोह में आएं

राज्य की नई सरकार के संदर्भ में भगवंत मान ने खुद एक अपील करते हुए कहा कि, ''मैं ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों से शपथ ग्रहण समारोह के लिए 16 मार्च को खटकर कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। उन्‍होंने कहा कि, सभी लोग जरूर आएं।'
मान ने कहा, ''मैं खटकर कलां आने वाले अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि वे उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। उस दिन हम सब खटकर कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांववासियों के लिए हमारा सच्‍चा प्‍यार होगा। हम उनके अनुयायी हैं।'
लिहाजा, अभी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकल कलां में तैयारियां चल रही हैं। प्रशासनिक अमले की गाड़ियों से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीद स्मारक गुलजार है। होशियारपुर जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी खुद भी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

पहली बार हो रहा ऐसा

पहली बार हो रहा ऐसा

ऐसा पहली दफा होगा जब कोई मुख्यमंत्री किसी शहीद के स्मारक पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगा। भगवंत मान के इस ऐलान से खटकर कलां गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान के बारें यह दिलचस्‍प बातें भी पढिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+