Punjab: मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को मिलेगी 1 करोड़ की सहायता, पंजाब सरकार ने किया ऐलान
पंजाब में पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को पंजाब सरकार एक करोड़ रुपए की सहायता देगी। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की। होमगार्ड जसपाल सिंह की मौत शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जवान के परिवार के साथ सरकार की पूरी हमदर्दी है। सीएम ने कहा कि जवान ने अपना फर्ज निभाया है। सरकार की ओर से जवान के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को दिए जाएंगे।
ये घटना पंजाब के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी स्थिति गुरुद्वारा अकाल बुंगा में हुई। जिसमें होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह समेत डीएसपी भुलत्थ और दस पुलिसकर्मियों के अला घायल हुए थे। हालत गंभीर होने के चलते जसपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मियों के हाथ कट गए।

होमगार्ड की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार की ओर से जवान के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को दिए जाएंगे। बाकी के एक करोड़ रुपये बीमा के तहत एचडीएफसी बैंक देगा। सीएम ने कहा कि भविष्य में पंजाब सरकार होमगार्ड जवान जसपाल सिंह के परिवार की हर तरह से मदद के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कपूरथला में निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग में घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया। घायलों में डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह शामिल है्। जबकि तीन घायल पुलिस कर्मियों गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह और अशोक कुमार को सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल से कपूरथला के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications