पंजाब सरकार गन्ने के समर्थन मूल्य में करेगी बढ़ोतरी, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया ऐलान

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। यह घोषणा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने की है। किसानों की लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बुधवार को वित्त मंत्री चीमा भारतीय सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने घोषणा की है कि पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में और बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। यह फैसला पंजाब के किसानों भाईयों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।

Adv Harpal Singh Cheema

पंजाब सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेने की उम्मीद है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से सूबे के किसान संतुष्ट नहीं थे और वह अधिक बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब में 11 रुपये को अच्छा शगुन माना जाता है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को यह सौगात देने का फैसला किया है। आगे भी दाम मूल्य में वृद्धि की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+