पंजाब सरकार ने हरियाणा स्कूल हादसे से लिया सबक, जारी किये महत्त्वपूर्ण आदेश

Punjab: हरियाणा में घटित हुए स्कूली बस हादसे के बाद पंजाब सरकार भी सतर्क हो गई है। राज्य के सभी डी.सी., एस.एस.पी. और पुलिस कमिश्नर को स्कूली वाहनों की चैकिंग के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से कहा है कि प्रत्येक 20 दिनों में स्कूली वाहनों की चैकिंग की जाए। पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के सभी स्कूल वाहनों की चैकिंग के निर्देश जारी किए हैं, ताकि मासूम बच्चों की जान जोखिम में न पड़ सके। पंजाब सरकार ने कहा है कि 20 दिनों में स्कूली वाहनों की चैकिंग होनी चाहिए और नियम पूरे न होने पर वाहनों को जब्त किया जाए।

punjab news

ज्ञात हो कि गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 छात्रों की मृत्यु हो गई और लगभग 20 घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कनीना के उन्हानी गांव के निकट हुई, जब प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के करीब 40 छात्रों को जीएल पब्लिक स्कूल ले जा रही बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना के सिलसिले में स्कूल के प्राचार्य और एक अन्य स्कूल अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें तिनसुकिया में बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान, असम में AAP सत्ता में आई ,तो चाय श्रमिकों की बढ़ेगी मजदूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+