तिनसुकिया में बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान, असम में AAP सत्ता में आई ,तो चाय श्रमिकों की बढ़ेगी मजदूरी
Bhagwant mann Assam tour: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को असम के तिनसुकिया जिले में आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मनोज धनोवर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि असम में आप की सरकार बनने पर चाय मजदूरों की रोज की मजदूरी 450 रुपये कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय से ठगे गए छह समुदायों को आदिवासी बनाया जाएगा। इस बार अगर मनोज धनोवर लोकसभा जीतते हैं, तो 2026 में असम में आप की सरकार बनना तय है। उन्होंने असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की आलोचना करते हुए कहा कि अगर हिमंत बिस्वा सरमा चाहते, तो 15-20 साल पहले असम के शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में काफी सुधार किया जा सकता था, क्योंकि वह कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री थे।
ज्ञात हो कि भगवंत मान आज पूर्वोत्तर राज्य में रोड शो भी करेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के लिए शुक्रवार को असम पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मनोबल में वृद्धि करने के लिए पंजाब के मान दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे है।
यह भी पढ़ें पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता बोले, हम तानाशाही के खिलाफ डटकर लड़ेंगे












Click it and Unblock the Notifications