पंजाब सरकार ने किसानों के हित में लिया निर्णय, धान की सीधी बुआई पर मिल रही है 1500 रुपये की वित्तीय मदद
Punjab News: पंजाब सरकार ने किसानो के हित में कई बड़े कदम उठायें हैं। शनिवार को राज्य के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के खेत गांव पन्नुआं मछली कलां, पातड़ां, तंगौरी आदि ग्रामों में दौरा किया गया।
उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि धान की सीधी बुआई में सर्वाधिक बड़ी दिक्क्त खरपतवार है, इसे रोकने के लिए विभिन्न हर्बिसाइड की अनुशंसा की गई है।

उन्होंने कहा कि धान की सीधी बुआई के लिए भूजल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। विशेषज्ञों मुताबिक कि बासमती की बुआई अधिक से अधिक सीधी बुआई की विधि से करनी चाहिए क्योंकि बासमती को कम जल की आवश्यकता होती है। पंजाब सरकार धान की सीधी बुआई को प्रोत्साहित करने के लिए हर एकड़ 1500 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर कृषक कुलदीप सिंह पातड़ां, मंजीत सिंह, हरबंस सिंह आदि किसानों द्वारा सीधी बुआई की गई।
यह भी पढ़ें Punjab: पंजाब सरकार ने किया कमाल, बिजली की सबसे ज्यादा मांग को किया पूरा












Click it and Unblock the Notifications