Punjab: पंजाब सरकार ने किया कमाल, बिजली की सबसे ज्यादा मांग को किया पूरा

Punjab News: पंजाब सरकार ने 19 जून, 2024 को दर्ज किए 15933 मेगावाट के बीते रिकार्ड को पछाड़ते 29 जून को 16089 मेगावाट की अपनी अब तक की बिजली की सबसे ज्यादा माँग को सफलतापूर्वक पूरा करके एक ऐतिहासिक मील पत्थर स्थापित किया है। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि यह शानदार प्राप्ति पंजाब के मज़बूत बिजली बुनियादी ढांचे और कौशल प्रबंधन को दर्शाती है।

शनिवार को एक जारी एक प्रेस बयान में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब में जून 2024 की दूसरे अर्ध दौरान लगातार 15000 मेगावाट से 15800 मेगावाट तक की बिजली की उच्च शिखर की माँग पूर्ण की है, जो पिछले साल के इस समय के मुकाबले काफ़ी अधिक है। खास तौर पर 26 जून, 2024 को पंजाब ने 9 सितम्बर, 2023 को स्थापित किए गए 3427 लाख यूनिट के बीते रिकार्ड को पार करते एक दिन में अपनी अब तक की सब से अधिक 3563 लाख यूनिट बिजली की माँग को पूर्ण किया।

bhagwant maan new 600 jpg

बिजली मंत्री ने इस सफलता का श्रेय पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा उठाए जा चुके गए ठोस कदमों को दिया, जिसके नतीजे के तौर पर जून 2024 में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले बिजली की माँग में हुए 28% के वृद्धि को पूरा किया गया ( 26 जून 2023 तक के 5853 एम.यू.के मुकाबले 26 जून, 2024 तक 7464 एम.यू.)। इसी तरह मई 2024 में पी.एस.पी.सी.एल ने 7231 एम.यू की स्पलाई की, जो कि मई 2023 में से गई 5270 एम. यू. स्पलायी से 37% अधिक है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने बल देते हुए कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने घरेलू, व्यापारिक और औद्योगिक खपतकारों को बिजली कट लगाए बिना यह बेहतरीन प्राप्ति की है, इसके साथ ही प्रदेश के कृषि खपतकारों को अधिक से अधिक ए.पी.की स्पलाई को तय किया है।

यह भी पढ़ें CG: शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत, खमतराई प्राथमिक शाला को लेकर की कई बड़ी घोषणाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+