पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, दूसरी संतान लड़की होने पर देगी आर्थिक मदद

Punjab News: लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की जानकारी खुद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि मान सरकार ने लड़कियों के लिंग अनुपास में सुधार के उद्देश्य से एक विशेष योजना को लागू किया है।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति की दूसरी संतान बेटी होने पर सरकार की ओर से उन्हें 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राज्य में लड़कियों के दिन प्रतिदिन घटते लिंगानुपात को सुधारने के यह योजना प्रदेश में लागू की गई है।

bhagwant maan

इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि सरकार पहले ही 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर दो किस्तों में 5000 रुपए दे रही है। तो वहीं, अब इस योजना में और विस्तार करते हुए महिला की दूसरी संतान लड़की होने पर मान सरकार द्वारा उन्हें 6000 रुपए की आर्थिक मदद देगी।

कहा कि मुख्य रुप से सरकार यह धन राशि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता को उपयोग में लाने के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्तार्ओं से फार्म भरवाए जाते हैं।

कहा की इस सहायता का भुगतान सीधे उपभोगता के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों /डाकघर खाते में ही होगा। इससे सबंधित शाखा के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के फार्म जल्द से जल्द भरे जाना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लोग अपने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र/कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+