त्योहारी सीजन में क्वालिटी मिठाई लोगों को मिले इसके लिए पंजाब सरकार ने बढ़ाई दूध उत्पादों पर निगरानी
दिवाली समेत अन्य त्योहारों के सीजन में क्वालिटी वाली मिठाइयां लोगों को मिले इसके लिए पंजाब सरकार ने दुग्ध उत्पादों की निगरानी तेज कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश के अनुसार पंजाब फूड एंड ड्रग्गज एडमिनिस्ट्रेशन ( एफ. डी. ए.) ने दूध और दूध से बनीं खाद्य सामग्रियों और मिठाइयों की शुद्धता जांचने की कवायद तेज कर दी है।

एफडीए ने दूध, दूध उत्पादों और मिठाइयों से संबंधित उत्पादन इकाइयों और उसके वितरण की निगरानी और निरीक्षण तेज कर दी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दूध उत्पादों से जुड़े नेटवर्क और खुदरा दुकानों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। मंत्री ने बताया दूध और दूध से बनी समाग्रियों में मिलावट की समस्या से निपटने और इस त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।
जिसके अंतर्गत अंतर-जिला टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि हमारी टीम दुकानों और मिठाइयों की प्रोडक्ट यूनिट में जाकर मिलावट के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए उत्पादों का नियमित सैंपल लेकर उसकी टेस्टिंग कर रही हैं।
मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने बातया कि ये जांच अभियान अक्टूबर महीने में ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें अब तक 934 नमूने जब्त किए गए हैं, जिनमें खोया के 43 नमूने, खोया से बनी 97 मिठाइयां , रंगीन मिठाइयों के 92 नमूने, पनीर के 27 नमूने, रंगीन बेकरी आइटम केक के 112 नमूने शामिल हैं।
इसके अलावा चांदी के वर्क में मिलावट की जांच के लिए 70 नमूने, ड्राई फ्रूटस यानी सूखे मेवे के 104 नमूने और विभिन्न खाद्य पदार्थों के 389 नमूने जांच के लिए टीम ने जब्त किए गए। राज्य खाद्य प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार नियमों का उल्लंघन करनके वाले के खिलाफ कोर्ट में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, डॉ. बलबीर सिंह ने जनता से सतर्क रहने और किसी भी आउटलेट पर मिलावट का संदेह होने पर रिपोर्ट करने का भी आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications