पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: नगर निगम के 3993 कर्मचारी पक्‍के होंगे, खजाने पर बोझ बढ़ेगा

लुधियाना। पंजाब सरकार ने सूबे के कर्मचारियों को पक्‍के करना शुरू कर दिया है। खबर है कि यहां सबसे बड़े जिले लुधियाना में नगर निगम के 3993 कर्मचारियों को पक्‍का किया जाएगा। पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद आज यह फैसला लुधियाना नगर निगम सदन की बैठक में लिया गया। इस मांग को लेकर निगमकर्मी लंबे वक्त से संघर्षरत थे। कर्मियों को खुशखबरी देते हुए मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि, हमारी सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हो चुका है।

मेयर बोले कि, शुरू में कुछ टेक्निकली गलती रह गई थी। अब वो दुरुस्‍त हो जाएगगी। वहीं, पार्षद ममता आशु ने कहा कि लिस्ट में कुछ ऐसे नाम है जिनकी मौत हो चुकी है। किसी पर मामले भी दर्ज है।

कई मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा
अंडरएज का नाम भी लिस्ट में है। पिछली मीटिंग में एक कमेटी बनाई थी। मीटिंग में 2517 कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हुआ था अब 3539 का नाम है। इसके बाद हाउस की मीटिंग खत्म हो गई। इस दाैरान बाकी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई। इस फैसले के बाद नगर निगम के खजाने पर हर महीने 3.50 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। निगम खजाने की पतली हालत पर यह एक अतिरिक्त बोझ होगा।

Punjab government Good news For 3993 employees of municipal corporation

निगम पर बढ़ा बोझ
इस साल नगर निगम के खजाने पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। निगम हर माह कर्मचारियों के वेतन के तौर पर लगभग 27 करोड़ रुपये अदा कर रहा था, लेकिन मार्च के बाद पक्के कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने पर लगभग 7 करोड़ रुपये प्रतिमाह का बोझ बढ़ चुका है। अब 3592 कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के बाद निगम खजाने पर हर माह 3.50 करोड़ रुपये का बोझ और बढ़ गया है। ऐसे में निगम कर्मचारियों को वेतन देने के लिए हर माह 37.50 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+