AAP की सरकार ने दी खुशखबरी- 36 हजार कर्मचारी होंगे अब पक्के, सभी विभागों से डेटा मांगा गया

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वो सत्ता में आई तो कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पक्की कर देगी। आप की सरकार बने 3 महीने हो गए हैं और उसने खुशखबरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार ने 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Punjab Finance Minister Harpal Cheema Gives good news for 36 thousand raw employees of Punjab

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि, हमारी सरकार ने अभी पंजाब के 36 हजार कच्चे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर दी है। CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने सब कमेटी बनाई है। उस सब कमेटी ने सभी विभागों से कच्चे कर्मचारियों के बारे में डेटा भी मांग लिया है। वहीं, इन कर्मचारियों के संगठनों से भी बातचीत की जा रही है।

Punjab Finance Minister Harpal Cheema Gives good news for 36 thousand raw employees of Punjab

बता दें कि, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ही सब कमेटी के चेयरमैन हैं। चीमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी सब कमेटी तेजी से इस काम को सिरे चढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि, वे ऐसी पॉलिसी बनाएंगे कि कोई कच्चा कर्मचारी न छूटे। चीमा ने कहा कि, वह दो मीटिंग कर चुके हैं। चुनाव से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने यह वादा किया था। हम इस तरह की पॉलिसी और एक्ट इस तरह का बनाएंगे कि 100% कर्मचारी पक्के हो सकें। मंगलवार को फिर कमेटी की मीटिंग होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+