पंजाब के Faridkot में एक घर की गिरी छत, पति, गर्भवती पत्नी और 3 साल के बेटे की हुई मौत
पंजाब समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पंजाब से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। फिरोजकोट के कोटकपुरा में एक घर की छत अचानक गिर गई जिसमें एक व्यक्ति, उसकी गर्भवती पत्नी और उनके 3 साल के बेटे की उनके घर की छत गिरने से मौत हो गई।

बता दें हिमाचल प्रदेश जहां तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण तबाही क्षेल रहा है वहीं उसके पड़ोसी राज्य पंजाब में जमकर बारिश हो रही है। जिसके कारण अब तक भारी नुकसान हो चुका है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि पंजाब में बारिश की स्थिति की पल-पल की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में हर तरह की सहायता पहुंचाना है।
सीएम ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पंजाब में सभी बांध सुरक्षित हैं और खतरे के निशान से काफी नीचे हैं..उम्मीद है आज शाम तक पंजाब के हालात सुधर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार लोगों के साथ खड़ी रहेगी।
राज्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के शुरूआती आकंड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों में पंजाब में बाढ़ से कम से कम 150 ग्रामीण सड़कें और 10 छोटे पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।हालांकि सरकारी मुख्य भवन को बड़े नुकसान को कोई नुकसान नहीं होने की सूचना है।
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा इस स्तर पर सटीक क्षति का आंकलन नहीं किया जा सकता क्योंकि हमारे अधिकारी बचाव कार्यों में व्यस्त हैं। हालांकि हमें अपने ग्राउंड स्टाफ से लगभग 80 रिपोर्टें मिली हैं। उन्होंने बताया कि एक मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त होने की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है, जिसमें होशियारपुर जिले के गारशंकर में बाढ़ के कारण एक छोटा पुल ढह जाने की घटना भी शामिल है।
अधिकारी ने कहा कुछ प्वांइट पर पानी छोड़ने के लिए सड़कों को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया था। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान लुधियाना जिले में हुआ है, जहां लगभग 20 ग्रामीण सड़कें और ग्रामीण इलाकों में छोटे पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
#WATCH | Faridkot, Punjab A man, his pregnant wife and their 3-year-old son died after the roof of their house collapsed, in Kotkapura pic.twitter.com/REbW7Sxf9y
— ANI (@ANI) July 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications