Punjab: लुधियाना में अचानक फटा फैक्ट्री का बॉयलर, धमाके साथ नीचे गिरी बिल्डिंग, कई मजदूर दबे
Punjab News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार 08 मार्च को बड़ा हादसा हो गया। यहां फोकल प्वाइंट फेस-8 में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक बॉयल फट गया। बॉयलर फटने के कारण दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। इस हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रमिकों के शीघ्र सुरक्षित बाहर निकलने और स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, इस हादसे के बाद शहर हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोकल पॉइंट फेस-8 स्थित धागा मील में शनिवार 08 मार्च की शाम को के अंदर वर्कर काम कर रहे थे। इसी दौरान, अचानक बॉयलर फट गया और धमाके के साथ दो मंजिला बिल्डिंग नीचे गिर गई।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि जिसे सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उस समय काफी वर्कर मलबे के नीचे दबे हुए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और नगर निगम टीम मौके पर पहुंच गई।
साथ ही, बचाव कार्य शुरू कर दिया और श्रमिकों को बाहर निकलने प्रयास जारी है। शाम तक करीब 6 वर्कर मलवे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही थी। फिलहाल किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि हमें आज शाम सूचना मिली कि फोकल प्वाइंट 8 इलाके में एक फैक्ट्री की इमारत ढह गई और छह मजदूर फंस गए हैं। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एक मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी जो रिपोर्ट सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications