पंजाब: 'जुड़ें अपने इतिहास से और भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करें', माघी जोड़ मेले के अवसर पर बोले CM मान
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माघी जोड़े मेले के शुभ अवसर पर ट्वीट (एक्स) किया है। उन्होंने कहा कि खिदराणा के ढाब में हुई लड़ाई ने खिदराणा को पवित्र भूमि मुक्तसर साहिब का दर्जा दिया।
उन्होंने कहा कि सभी शहीदों की याद में मनाए जाने वाले माघी जोड़ मेले के मौके पर दूर-दूर से गुरु चरणों में शीश नवाने आने वाली सभी सिख संगतों के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

सीएम मान ने कहा कि आइए जुड़ें अपने इतिहास के साथ और वर्तमान और भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करें। सीएम मान ने कहा कि शहीदों की याद में माघी जोड़े मेले मनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'सभी के आंगन में खुशियों की सौगात लेकर आएं', CM भगवंत मान ने लोहड़ी की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications