विपक्षी गठबंधन INDIA पर पंजाब कांग्रेस में बवाल, टॉप लीडर्स बोले- हमें AAP के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए?

Punjab Congress on INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को टक्कर देने के लिए सभी 26 विपक्षी पार्टियों ने INDIA का गठबंधन किया है। इसमें सभी विपक्षी पार्टी शामिल हैं। विपक्षी गठबंधन INDIA के बाद पंजाब कांग्रेस में बवाल मच गया है।

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें AAP के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए?

विपक्षी गठबंधन INDIA पर पंजाब कांग्रेस में बवाल

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से पंजाब की दो प्रमुख पार्टियों में से एक रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी। एक गठबंधन NDA का नेतृत्व बीजेपी कर रही है और दूसरे गठबंधन INDIA का कांग्रेस कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोग वोट देंगे तो वह या तो भाजपा के लिए होगा या फिर कांग्रेस के लिए। AAP का कहीं भी जिक्र नहीं है। हमें AAP के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए?

उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस इकाई पूरी तरह से इसके AAP के साथ गठबंधन के खिलाफ है। मैं सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलूंगा और उनसे AAP के साथ गठबंधन नहीं करने का अनुरोध करूंगा। हम अतीत में उनके साथ गठबंधन में नहीं थे और भविष्य में भी नहीं रहेंगे।

बता दें कि बेंगलुरु बैठक में सभी विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है। उसके बाद कहा कि हम सभी पार्टी के लोग अब INDIA के ध्वज तले आ गए हैं। अब INDIA के लिए लोगों के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे। लेकिन पंजाब कांग्रेस इससे बेचैन हो गए। उन्हें यह साथ पसंद नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: 267 और 176 नियम को लेकर केंद्र और विपक्ष का टकराव! जानें क्या है दोनों में अंतर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+