लुधियाना जिला कोर्ट ब्लास्ट पर बोले सिद्धू, कहा- अब तक सब ठीक था, ऐसा ही बंगाल में भी हुआ
लुधियाना, 23 दिसंबर: पंजाब के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही दहलाने वाला साबित हुआ। दोपहर 12.15 मिनट पर लुधियाना जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और 5 लोगों की गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बाद अब घायलों की हाल जानने के लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई चीजों को लेकर अपनी आशंका जताई है।
Recommended Video

नवजोत सिंह सिद्धू ने लुधियाना जिला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। वहीं पीड़ितों से मिलने के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक एजेंडे के नाम पर डर फैलाया जा रहा है। यही नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा है। वोटों के ध्रुवीकरण के लिए निर्दोष लोग मारे जाते हैं।
सिद्धू ने कहा, "मुझे बहुत दुख है और ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में डर फैलाया जा रहा है। ये नाकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा है कि बेकसूर लोगों की जान ली जा रही है। मेरा सवाल है कि पौने पांच साल सब कुछ ठीक था, ऐसा ही बंगाल में भी हुआ था।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष आगे कहा कि पौने पांच साल सब कुछ ठीक था, जब एक-दो महीने पंजाब में विधानसभा चुनाव के रह जाते हैं तो बेअदबी, फिर बेअदबी और अब ये जघन्य अपराध। ये कौन सी लड़ाई है? जिस लड़ाई में राजा की जान को खतरा ना हो वो लड़ाई नहीं राजनीति है। मैं इस घटिया राजनीति की निंदा करता हूं। जो हमें बांटना चाहते हैं, हम उन्हें करारा जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications