गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे भगवंत मान बोले- पंजाब ने जो प्यार-जिम्मेदारी दी है, वो सब पूरा करेंगे
गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे भगवंत मान बोले- पंजाब ने जो प्यार-जिम्मेदारी दी है, वो सब पूरा करेंगे
संगरूर, 13 मार्च: पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार (13 मार्च) को दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जाएंगे। गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे भगवंत मान ने मीडिया से बात की और कहा, ''हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे। पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है,उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे।''

भगवंत मान ने पिछली सरकार के नेताओं और मंत्रियों पर भी निशाना साधा है। पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा हटाने की खबरों पर पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ''राज्य में थाने खाली पड़े हैं। हम पुलिस बल से ही पुलिस का काम लेंगे। मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा कुछ लोगों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है।''
भगवंत मान ने बीते दिन कहा था, ''पहले पुलिस कर्मियों को राजनेताओं के घरों के बाहर तैनात किया जाता था जबकि पुलिस स्टेशन खाली रहते थे। हमारे लिए 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। पुलिस पुलिसिंग करने के लिए है और हम उन्हें अपना कर्तव्य निभाने देंगे।''
पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार (13 मार्च) को राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जबकि पंजाब पुलिस ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सहित 122 पूर्व विधायकों को सुरक्षा प्रदान करने वाले लगभग 400 कर्मियों को वापस ले लिया। हालांकि, अदालत के निर्देशों पर या सुरक्षा प्राप्त लोगों के खतरे की धारणा के आधार पर प्रदान किया गया सुरक्षा कवर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, "मैंने राज्यपाल से मुलाकात की, हमारे विधायकों से समर्थन का एक पत्र सौंपा और दावा पेश किया ... उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और मुझसे पूछा कि हम जहां भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना चाहते हैं।''
मान ने राज्य के लोगों को समारोह में आमंत्रित किया। अपने मंत्रिमंडल के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि मंत्रिपरिषद ऐतिहासिक निर्णय लेगी जो अब तक नहीं लिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications