पंजाब के सीएम चन्नी ने की 53 लाख लोगों के बिजली बिल माफ करने की घोषणा

चंडीगढ, 29 सितंबर: पंजाब कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी है। पहले मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके बाद चन्नी अपनी नई कैबिनेट के साथ काम करने में लगे ही हुए थे कि अचानक मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया। वहीं अब एक दिन बाद नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Recommended Video

    Punjab: CM Charanjit Singh Channi ने 1200 करोड़ का बिजली बिल किया माफ ! | वनइंडिया हिंदी
    charanjit singh channi

    53 लाख लोगों के लिए बड़ी सौगात

    सीएम चन्नी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार 53 लाख लोगों का बिजली बकाया भरेगी यानी की सरकार की ओर से 53 लाख लोगों का बिजली बकाया माफ कर दिया गया है। सीएम के मुताबिक पंजाब में 2 किलोवाट के कंज्यूमर 53 लाख है। जिसके बाद फैसला किया गया है कि 2 केवी वॉट तक के कंज्यूमर का बकाया सरकार की ओर से भरा जाएगा। चुनावी राज्य में यह ऐलान वहां की जनता के लिए बड़ी सौगात है।

    फीस के 1500 रुपए भी सरकार देगी

    बिजली बिल माफ करने की घोषणा के साथ सीएम चन्नी ने बताया कि बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है। मैंने देखा है की बहुत लोग बिल ज्यादा आने के बाद जमा नहीं करवा पाए है, जिससे वह अंधेरे में रहने पर मजबूर है। ऐसे लोगों की परेशानी का समझते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल ना भरने के कारण काटा गया है, उनका दोबारा कनेक्शन बिना किसी फीस के किया जाएगा। जिस कनेक्शन फीस की बात हो रही है उस फीस के 1500 रुपए भी सरकार की ओर से दी जाएगी।

    पानी-बिजली माफ करने का किया था वादा

    इसी के साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हम इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन कर रहे हैं। वहीं पंचायत भी हमारी इस काम में मदद करेगी। हमारी कमेटी ऐसे लोगों का फार्म भरवाएगी जिनका बिजली बिल ज्यादा आया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे, जिसके बाद अपने वादे के मुताबिक यह उनका पहला कदम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+