दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, आरएसएस से पूछे तीखे सवाल
Delhi News: दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर प्रहार किया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर पीएम मोदी और आरएसएस से सवाल पूछे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा कि 2014 में मोदी जी ने कहा कि वे देश के प्रधान सेवक हैं। 2019 में उन्होंने कहा कि वे चौकीदार हैं। अब 2024 में मोदी जी कह रहे हैं कि वे अपनी माँ की कोख से पैदा नहीं हुए बल्कि वे भगवान के अवतार हैं।

उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी भी मोदी जी के भक्त हैं। क्या आरएसएस भी मानता है कि मोदी जी भगवान के अवतार हैं? आरएसएस अपना रुख़ साफ़ करे।
2014 में मोदी जी ने कहा कि वे देश के प्रधान सेवक हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 27, 2024
2019 में उन्होंने कहा कि वे चौकीदार हैं
अब 2024 में मोदी जी कह रहे हैं कि वे अपनी माँ की कोख से पैदा नहीं हुए बल्कि वे भगवान के अवतार हैं
उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी भी मोदी जी के भक्त हैं
क्या…
ज्ञात हो की बीजेपी के पुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ पर दिए बयान को लेकर कहा था कि भगवान जगन्नाथ भी पीएम मोदी के भक्त हैं। हालांकि बाद में अपनी सफाई में कहा था कि उनकी जुबान फिसल गई थी। वह यह कहना चाहते थे कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के कट्टर 'भक्त' हैं।
ज्ञात हो कि अरविन्द केजरीवाल पंजाब में लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण में मतदान से पूर्व चुनावी प्रचार कर रहे हैं। वह लगातार भाजपा और हमले बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जवाहरलाल नेहरू को किया नमन, पुण्यतिथि पर व्यक्त किये भाव












Click it and Unblock the Notifications