इस दिग्गज CM ने 16 साल छोटी लड़की से की है दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में बने तीसरी बार पिता

Punjab CM Bhagwant Mann Love Story: आज पंजाब राज्य से बड़ी खुशखबरी आई क्योंकि सीएम भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया है।मुख्यमंत्री ने ये खुशखबरी खुद Twitter पर दी और अपनी गुड़िया की पहली झलक भी लोगों को दिखाई।

Punjab CM Bhagwant Mann Love Story

जिसके बाद सीएम को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि 50 साल के सीएम मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी ये दूसरी शादी से पहली संतान है, जबकि उन्हें पहली शादी से दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं, जो कि उनके साथ नहीं रहते हैं बल्कि अपनी मां के साथ विदेश में रहते हैं।

असल जिंदगी में उन्होंने काफी दुख झेले हैं...

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज सियासत का बड़ा चेहरा हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी, वो भले ही पर्दे पर लोगों को हंसाते थे लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने काफी दुख झेले हैं।

साल 2015 में टूटी थी पहली शादी, बच्चे भी नहीं करते हैं बात

दअरसल मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है, जिनसे उनकी शादी परिवारवालों ने कराई थी। कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने के बाद मान ने जब राजनीति की ओर रूख किया तो वो जनसेवा के चक्कर में परिवार से दूर हो गए थे।

'बच्चे भी फोन पर बात नहीं करते हैं...'

परिवार को समय ना दे पाने के कारण उनकी और उनकी पहली पत्नी के बीच दरार आ गई थी और नतीजा ये हुआ कि साल 2015 में ये शादी टूट गई, इस बात का खुलासा खुद भगवंत मान ने ही एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने तब कहा था कि 'उनके बच्चे भी उनसे फोन पर बात नहीं करते हैं, जिसकी वजह से वो बहुत दुखी रहते हैं।

आप पार्टी ने रचा था सफलता का नया इतिहास

लेकिन वक्त बदला और मान ने सियासी मार्ग पर खुद को काफी बिजी कर लिया और देखते ही देखते वो पंजाब के नामचीन नेता बन गए। आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया और फिर पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने कमाल कर दिया।

मान को राज्य का सिंहासन सौंप दिया

पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा करके ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। आप ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था और इस जीत के बाद उसने वादा निभाते हुए मान को राज्य का सिंहासन सौंप दिया।

16 साल छोटी डॉक्टर से सीएम ने रचाई शादी

सीएम बनने तक तो भान ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा था लेकिन अचानक से जुलाई 2022 में खबर आई कि मान ने अपने से 16 साल छोटी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर ली है। इस शादी में उनके पिता का रोल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निभाया था।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं मिसेज मान

हद से ज्यादा खूबसूरत गुरुप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है जो कि पेशे से किसान हैं।

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से किया है MBBS

मिसेज मान उनकी तीसरी और सबसे छोटी संतान हैं, उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो कि विदेश में रहती हैं। गुरप्रीत कौर ने महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है। फिलहाल वो एक डॉक्टर हैं और अक्सर अपने पति के साथ बड़े राजनीतिक इवेंट में नजर आती हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+