Punjab News: सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं
Punjab News: गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं, वह झुकेंगे नहीं। सीएम भगवंत मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन पश्चात आया है।
पंजाब के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने लिखा "ये तस्वीर तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष की है अरविंद केजरीवाल झुकेगा नही जितना मर्ज़ी अत्याचार कर लो। ईडी कोर्ट से जमानत के बाद सीबीआई की गिरफ़्तारी भाजपा के इशारे पर सीबीआई का खुला दुरपयोग है। आप जिस तरह से आदाबे सियासत भूले आप का नाम भी ज़ालिम में लिखा जाएगा।

ज्ञात हो कि बुधवार को केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने खुद को बेकसूर बताया था।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications