CM बोले- हमने 2,828 एकड़ भूमि कब्जा-मुक्त कराई, MP के बेटे ने भी दबा रखी थी
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज कहा कि, उनकी सरकार ने एसएएस नगर के ब्लॉक माजरी में 350 करोड़ रुपये से अधिक की 2,828 एकड़ अवैध रूप से अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया है। सीएम ने बताया कि, उक्त जमीन पर सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे सहित कई प्रभावशाली लोगों ने कब्जा जमाया हुआ था। उनके नाम पर पंचायत, वन भूमि दर्ज कराई गई थी। अब वह वापस ले ली गई है।

सीएम बोले, ''अब इस बात की जांच की जाएगी कि इन अतिक्रमणकारियों ने जमीन पर कब्जा कैसे किया। हमारी सरकार द्वारा सूबे में अब तक 9053 एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराकर पंचायत और वन विभाग को सौंप दी गई है। हम अभी राज्यभर में हजारों एकड़ भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे।'

बता दें कि, कुछ समय पहले सीएम मान ने कहा था कि, पंजाब में तकरीबन 36 हजार एकड़ भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है, जिसे उनकी सरकार मुक्त कराएगी। सीएम ने यह भी कहा था कि, इतनी जमीन कब्जा मुक्त हो जाए तो पंजाब का कर्ज खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा था कि, हमारी सरकार अवैध रूप से अतिक्रमित भूमि को कब्जामुक्त कराने की दिशा में सक्रिय है। आज उन्होंने बताया है कि, अब तक 9053 एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications