पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले, मैं पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसे लोग भाई जी बुलाते हैं
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आप के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगराओं में एक विशाल रोड शो निकाला और लोगों से इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 13-0 से विजय बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंजाब का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसे लोग 'भाई जी' कहकर बुलाते हैं। वहीं पहले वाले मुख्यमंत्री को लोग 'काका जी' और 'राजा साहब' जैसे बड़े-बड़े शब्द कहकर बुलाते थे।
सीएम भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप को 13-0 से जीता दें। हमारे सभी एमपी संसद में पंजाब के हकों के लिए आवाज उठाएंगे और पंजाब का एक-एक पैसा केंद्र से वसूल कर लाएंगे और पंजाब को फिर से हम सोने की चिड़ियां बनाएंगे। भाषण के दौरान मान ने सुखबीर बादल पर हमला तेज करते हुए कहा कि बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, दुनिया का पहला स्कूल, जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल। भगवंत मान कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाहर निकालने के बाद हम दोगुनी ऊर्जा के साथ प्रचार करेंगे और अपनी सभी सीट पर जीत हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें पंजाब: 'गैंगस्टरवाद के लिए कोई जगह नहीं', दो गैंगस्टर की गिरफ्तार पर बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications