पंजाब: 'गैंगस्टरवाद के लिए कोई जगह नहीं', दो गैंगस्टर की गिरफ्तार पर बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने दो गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा उसे याद रखना चाहिए कि अब पंजाब में उनका कोई संरक्षण नहीं है, सीधे कार्रवाई की जाती है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम गैंगस्टरों के खिलाफ कठोर कार्ऱवाई करते हैं। हमारी पुलिस के डर से इन गैंगस्टरों की खैर नहीं है। पंजाब में शांति स्थापित करने के लिए हम लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह कंट्रोल किए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पौना पंजाब मुझे बाई जी कहता है, इससे मैं जुड़ा महसूस करता हूं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications