पंजाब: CM भगवंत मान की मां, पत्नी और बहन आईं श्री दरबार साहिब, जानें क्या कहा?
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और उनकी बहन मनप्रीत कौर और मां सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचीं। यहां वे श्री दरबार साहिब के समक्ष नतमस्तक हुईं। सबने मत्था टेका। उसके बाद गुरप्रीत कौर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज वह परिवार सहित सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने आई हैं। उन्होंने बताया कि, उसके बाद अमृतसर में महिला विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, केवल निजी तौर पर पहले विधायकों के साथ मुलाकात करेंगी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि, CM भगवंत मान की मां, पत्नी और बहन ने श्री दरबार साहिब में दर्शन करने के बाद पवित्र गुरबानी कीर्तन भी सुना। उन्होंने कहाकि , सचखंड श्री दरबार साहिब सिखों की आस्था का केंद्र है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग नतमस्तक होने पहुंचते हैं। कल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अलु अर्जुन नतमस्तक हुए थे।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, इससे पहले अगस्त महीने में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, बहन मनप्रीत कौर और मां हरपाल कौर धुरी आई थीं। जहां उन्होंने धुरी निर्वाचन क्षेत्र के धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री मुलोवाल में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने रणीके शिव मंदिर में भी माथा टेका। उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने लोगों की समस्याएं निपटाने का वादा किया। भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बोलीं कि, मेरे पति ने आमजन से किए कई वादे पूरे कर दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि धुरी विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री मान का अपना निर्वाचन क्षेत्र है और इसके विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और अच्छा विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धुरी को इस तरह विकसित करेगी कि लोगों ने सोचा भी नहीं होगा।'












Click it and Unblock the Notifications