Punjab: सीएम भगवंत मान पहुंचे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास, गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से की लंबी चर्चा
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतं मान शुक्रवार को पहली बार राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से विशेष मुलाकात की है। इस दौरान दोनों हस्तियों के बीच लम्बी चर्चा हुई है।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे चली इस खास मुलाकात में पंजाब सीएम भगवंत मान . सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पंजाब के कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीएम भगवंत मान सड़क मार्ग से आज डेरा ब्यास पहुंचे और डेरा प्रमुख बाबा गुरिंद्र ढिल्लों से मुलाकात की।

ज्ञात हो कि इससे पहले गुरुवार को अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू, खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालजीत भुल्लर, चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवार और बाकी कई नेता डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे कुरुक्षेत्र में प्रचार, इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी देंगे साथ












Click it and Unblock the Notifications